फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: आईआरसीटीसी लेकर आया है शानदार टूर पैकेज, इतने रुपये में फ्लाइट से करा रहा थाईलैंड की सैर

Wed, 04 Oct 2023 10:42 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Thailand Tour Package: अगर आप विदेश में किसी खूबसूरत जगह पर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस अंतर्राष्ट्रीय टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत थाईलैंड की सैर करने का मौका मिल रहा है। थाईलैंड काफी खूबसूरत देश है। यहां के बीच और कई शानदार जगहें हमेशा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। इसी वजह से हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इस देश में अधिकांश आबादी बौद्ध धर्म का पालन करती है। ऐसे में भारत के साथ इस देश का एक बड़ा सांस्कृतिक जुड़ाव भी है। इसी सिलसिले में आईआरसीटीसी आपको थाईलैंड की यात्रा करने का मौका दे रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम TREASURES OF THAILAND EX MUMBAI है। यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसकी शुरुआत 28 अक्तूबर, 2023 को मुंबई से हो रही है। यह टूर पैकेज कुल 4 रातों और 5 दिनों का है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको बैंकॉक पटाया जैसी कई शानदार जगहों पर घुमाया जाएगा। यात्रियों को सफर के समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए कई चीजों का इंतजाम किया गया है। 

त्योहारी सीजन में ऑनलाइन बंपर सेल से आपकी जेब को लग रहा चूना, ये सच जानकर दिमाग घूम जाएगा आपका

4 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरा बंदोबस्त आईआरसीटीसी द्वारा पैकेज के अंतर्गत किया गया है। इसके अलावा बस और इंश्योरेंस की सुविधा भी आपको यहां मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock
अगर आप अकेले यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको 67,300 रुपये किराया देना होगा। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 58,900 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 58,900 रुपये देने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें