फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: थाईलैंड घुमा रहा है आईआरसीटीसी, इतने किराये में रहने खाने से लेकर सभी जरूरी चीजों का होगा इंतजाम

Fri, 08 May 2026 05:48 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईआरसीटीसी आपको थाईलैंड घुमाने के लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। आइए जानते हैं थाईलैंड टूर पैकेज से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : AdobeStock
IRCTC Thailand Package: गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप विदेश घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने भुवनेश्वर से थाईलैंड घुमाने के लिए खास टूर पैकेज को लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को थाईलैंड में बैंकॉक और पटाया जैसी खूबसूरत जगहों की सैर कराई जाएगी। आईआरसीटीसी का यह पैकेज 5 रात और 6 दिनों का होगा।

यात्रा की शुरुआत 25 मई 2026 से होगी। आईआरसीटीसी के इस टूर में फ्लाइट, होटल, भोजन, ट्रांसपोर्ट और गाइड जैसी कई सुविधाएं शामिल की गई हैं। इस कारण यात्रियों को अलग अलग चीजों की बुकिंग करने की जरूरत नहीं होगी। इससे यात्रा आसान और आरामदायक होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज का नाम Thrilling Thailand Ex Bhubaneswar है। इसमें आपके सफर की शुरुआत भुवनेश्वर से होगी और थाईलैंड के दो प्रमुख पर्यटन स्थल बैंकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। बैंकॉक अपने शानदार मंदिरों, शॉपिंग मार्केट और नाइट लाइफ के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। वहीं पटाया अपने बीच और एडवेंचर एक्टिविटीज के कारण पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। 
विज्ञापन

3 of 5
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज में यात्रियों को एयर टिकट, होटल में ठहरने की सुविधा, भोजन, लोकल ट्रांसपोर्ट, बस सेवा, ट्रैवल इंश्योरेंस और गाइड/एस्कॉर्ट की सुविधा मिलेगी। यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का भी विशेष ध्यान रखेगा। हर साल बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक थाईलैंड में घूमने जाते हैं।

4 of 5
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock
अगर आप भी इस गर्मी में थाईलैंड घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है। सीटें सीमित हैं इस कारण आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस टूर पैकेज की बुकिंग करा लेनी चाहिए। यात्रा करने से पहले टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी शर्तों और डिटेल्स को अच्छे से पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईआरसीटीसी थाईलैंड टूर पैकेज - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज में आपको अकेले यात्रा करने पर 62,560 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 52,470 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 52,470 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें