फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tatkal Ticket: आप खुद मिनटों में बुक कर सकते हैं कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत

Thu, 16 Mar 2023 03:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
IRCTC Tatkal Ticket Booking: लगभग हर किसी को कभी न कभी किसी न किसी काम से एक स्थान से दूसरी जगह पर जाना पड़ता है। ऐसे में लोग हवाई जहाज, ट्रेन, बस या अपनी गाड़ी में से किसी एक से सफर करते हैं। वहीं, अमूमन देखा जाता है कि रोजाना एक बड़ी संख्या में भारतीय ट्रेनों से लोग यात्रा करते हैं। नॉन एसी से लेकर एसी तक की सुविधा, खानपान और शौचालय की सुविधा आदि चीजें मिलकर यात्रा को सुगम बना देती है। बस ट्रेन से यात्रा करने में लोगों को एक दिक्कत आती है, जरूरत के समय टिकट मिल पाना क्योंकि ट्रेन से यात्रा करने के लिए लोग कई महीने पहले ही टिकट बुक कर लेते हैं। ऐसे में तुरंत यात्रा करने के लिए लोगों को तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना पड़ता है। इसके लिए कुछ लोग ब्रोकर की मदद लेते हैं, ताकि उनको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिल सके। पर शायद आप उस तरीके के बारे में नहीं जानते होंगे, जिससे आप खुद ही तत्काल कंफर्म ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं और अपने काफी पैसे बचा भी सकते हैं? तो चलिए जानते हैं इस तरीके के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने से पहले कर लें ये काम:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी कहीं की यात्रा करना चाहते हैं और इसके लिए आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट की जरूरत है
  • तो इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी के आधिकारिक पोर्टल www.irctc.co.in पर जाना होगा
  • फिर यहां पर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें
विज्ञापन

3 of 5
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद यहां माय अकाउंट' में जाकर 'माय प्रोफाइल' पर क्लिक करें
  • फिर 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' पर क्लिक करना है
  • अब आपको यहां अपने सभी पैसेंजर की जानकारी भर देनी है, जिससे टिकट बुक करते समय आपको पैसेंजर की जानकारी नहीं भरनी पड़ेगी और आपका काफी समय बचेगा।

4 of 5
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
ऐसे बुक कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट:-

स्टेप 1
  • आप भी अगर तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको आने-जाने का स्टेशन चुनना है
  • फिर आपको यात्रा की तारीख चुननी है
  • इसके बाद आपको तत्काल वाला विकल्प चुन लेना है और फिर सर्च पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपको स्लिपर, एसी आदि में से कोई क्लास चुननी है
  • इसके बाद यात्रियों के नाम भरने के लिए 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' में भरे नामों पर क्लिक कर दें
  • फिर आपको ऑनलाइन पेमेंट कर देनी है
  • ऐसा करने के बाद आपको तत्काल कंफर्म ट्रेन टिकट मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें