IRCTC Summer Tour Package For Thailand 2025: आईआरसीटीसी देश विदेश के लोकप्रिय स्थानों पर घुमाने के लिए कई सारे टूर पैकेज लेकर आता रहता है। अगर आप गर्मियों के इस सीजन में किसी शानदार जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का थाईलैंड टूर पैकेज आपके लिए एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। थाईलैंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, नाइट लाइफ और समृद्ध संस्कृति के लिए दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है। यहां के खूबसूरत समुद्र तटों और खानपान के तो कहने ही क्या? थाईलैंड की ऐतिहासिक, धार्मिक और भोगौलिक विविधता भी इसे एक खास पहचान देती है।
थाईलैंड में घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। बैंकॉक और पटाया में हर साल बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी थाईलैंड घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपके लिए काफी कुछ है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -