फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: रहना, खाना और घूमना सब एक ही पैकेज में, गर्मी की छुट्टियों में अंडमान घूमने के लिए बेस्ट है यह डील

Fri, 15 May 2026 04:34 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीले समंदर, खूबसूरत बीच और शांत वातावरण के लिए मशहूर अंडमान घुमाने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आपके लिए सभी जरूरी सुविधाओं को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
IRCTC Andaman Tour Package - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडमान की गिनती भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में की जाती है। ये अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, साफ समुद्र तटों और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। नीले समुद्र, सफेद रेत और हरियाली से घिरा यह द्वीप समूह गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इसी सिलसिले में आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए एक खास और किफायती अंडमान टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के अंतर्गत पर्यटकों को पोर्ट ब्लेयर, नील आइलैंड और हैवलॉक जैसी खूबसूरत जगहों की सैर कराई जाएगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में होटल, ट्रांसपोर्ट और कई अन्य सुविधाएं को शामिल किया गया है। इससे यात्रियों को अलग से ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। 

विज्ञापन

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम मैजिकल अंडमान हॉलिडे गोल्ड है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 4 रात और 5 दिन का होगा। यात्रा की शुरुआत पोर्ट ब्लेयर से होगी और पर्यटकों को अंडमान के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घुमाया जाएगा। इस पैकेज की आगामी यात्रा की तारीख 20 मई, 2026 तय की गई है।  

इस टूर पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं मिल रही हैं। इसमें होटल में ठहरने की व्यवस्था, बस और कैब सुविधा शामिल है। इसके अलावा भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं को भी पैकेज में शामिल किया गया है। अगर आप भी इस गर्मी के सीजन में किसी शांत और खूबसूरत जगह पर छुट्टियां बिताने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी के इस पैकेज को बुक कर सकते हैं। 

इस पैकेज में सभी जरूरी सुविधाएं एक ही जगह शामिल हैं। इस कारण आपको अलग अलग चीजों की बुकिंग नहीं करनी होगी। टिकट और बुकिंग से जुड़ी अधिक जानकारी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आप ले सकते हैं। यात्रा करने से पहले सभी जरूरी नियमों की जानकारियों के बारे में जरूर जान लें। 
विज्ञापन

इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो अकेले यात्रा करने पर आपको 43,160 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 26,250 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 23,760 रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें