IRCTC Sikkim Tour Package 2023: अगर आप इस गर्मी के सीजन में किसी अच्छी जगह घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में सिक्किम आपके लिए एक अच्छा डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को नीले पर्वतों की भूमि के नाम से जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ सिक्किम की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में ये जगह हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। वहीं विश्व की तीसरी ऊंची चोटी कंचनजंगा भी यहीं पर स्थित है। ऐसे में आप गर्मियों के सीजन में सिक्किम घूम सकते हैं। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको दार्जिलिंग, गंगटोक और कालिंपोंग घूमने का मौका मिल रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -