IRCTC Shri Ramayan Yatra: अगर आप भगवान राम से जुड़े प्रमुख तीर्थ स्थलों पर घूमने के लिए जाना चाहते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। रामायण का हिंदू धर्म में एक विशेष महत्व है। भगवान राम से जुड़े प्रमुख तीर्थ स्थलों पर हर साल लाखों लोग घूमने के लिए जाते हैं। इन स्थानों का विशेष महत्व हमारे पौराणिक धर्म ग्रंथों में है।
ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के रामायण यात्रा के अंतर्गत आपको भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन में यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको उन प्रमुख स्थानों पर घुमाया जाएगा, जिनका संबंध भगवान राम की जीवन यात्रा से जुड़ा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
IRCTC Ramayana Yatra
- फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 17 रात और 18 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
IRCTC Ramayana Yatra
- फोटो : Istock
इस पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या, भद्राचलम, बक्सर, चित्रकूट, हंपी, जनकपुर, नागपुर, नंदीग्राम, नासिक, प्रयागराज, रामेश्वरम, श्रृंगवेरपुर, सीतामढ़ी, वाराणसी आदि जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है।
इस टूर पैकेज की शुरुआत 7 अप्रैल, 2023 को दिल्ली सफदरजंग से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको होटल, ट्रेन, बस, इंश्योरेंस आदि सभी की सुविधाएं मिल रही हैं।
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप फर्स्ट एसी में अकेले सफर कर रहे हैं। ऐसे में आपको 1,61,645 रुपये का भुगतान करना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 1,46,545 रुपये किराया देना है। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 1,44,390 रुपये का किराया देना है।