अगर आप हनीमून, फैमिली ट्रिप या दोस्तों के साथ किसी शानदार जगह पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आपको शिमला, मनाली और चंडीगढ़ के लोकप्रिय स्थानों पर घुमाया जाएगा। इन तीनों जगहों की गिनती भारत के लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में की जाती है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आप हिमाचल प्रदेश की वादियों, बर्फ से ढके पहाड़, एडवेंचर एक्टीविटीज और वहां की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला, मनाली और चंडीगढ़ घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई तरह की शानदार सुविधाएं मिल रही हैं।