फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

Wed, 30 Jul 2025 01:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत चार कैटेगरी में लोन प्रदान किया जाता है। इसमें शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस कैटेगरी शामिल हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
PM Mudra Yojana - फोटो : Freepik
देश की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम की है। छोटे दुकानदार, कारीगर, ऑटो चालक, सब्जी विक्रेता, ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाएं आदि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। देश में खुद का व्यवसाय शुरू करने का प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2015 में की थी। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार आसान शर्तों पर लोगों को बिजनेस शुरू करने के लिए 20 लाख रुपये तक का लोन प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत चार कैटेगरी में लोन प्रदान किया जाता है। इसमें शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस कैटेगरी शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Mudra Yojana - फोटो : Adobe Stock
शिशु कैटेगरी में लाभार्थी को कुल 50 हजार रुपये तक का लोन दिया जाता है। किशोर कैटेगरी में 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। तरुण कैटेगरी में आप 5 लाख से लेकर 10 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं। वहीं तरुण प्लस कैटगरी में आपको 10 लाख से लेकर 20 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Mudra Yojana - फोटो : Adobe Stock
अगर आप भी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लोन लेकर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो लोन लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा। 

4 of 5
PM Mudra Yojana - फोटो : Adobe Stock
इसके बाद आपको वहां से मुद्रा फॉर्म लेकर भरना है। फॉर्म भरने के बाद उसके साथ जरूरी दस्तावेजों को अटैच करके जमा करना है। फॉर्म जमा करने के बाद आपके एप्लीकेशन का रिव्यू किया जाएगा। सब कुछ सही रहता है तो आपके नाम पर लोन को जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Mudra Yojana - फोटो : Adobe Stock
इस स्कीम के अंतर्गत छोटे दुकानदार, किसान, पशुपालक, छोटे कारीगर, होम बेस्ड बिजनेस, महिला उद्यमी, नया बिजनेस शुरू करने वाले स्टार्टअप, MSME, रेहड़ी-पटरी वाले, खुदरा विक्रेता आदि लोग लोन ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें