फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की बना रहे योजना, तो आईआरसीटीसी लाया है सस्ता टूर पैकेज

Mon, 14 Jul 2025 07:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद से बड़ी संख्या में देश दुनिया से श्रद्धालु इसके दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। हालांकि, कई लोग पैसों की कमी और यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों को देखते हुए अयोध्या नहीं आ पाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर आप भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या में जाकर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत भारतीय रेलवे की टूरिज्म विंग आईआरसीटीसी रामभक्तों को सस्ते और सुविधाजनक ढंग से राम मंदिर के दर्शन कराएगी। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद से बड़ी संख्या में देश दुनिया से श्रद्धालु इसके दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। हालांकि, कई लोग पैसों की कमी और यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों को देखते हुए अयोध्या नहीं आ पाते हैं। अगर आप भी इस तरह की परेशानियों की वजह से अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं तो आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज खास आपके लिए है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस पैकेज का नाम रामलला दर्शन अयोध्या है। इस टूर पैकेज के तहत यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। होटल में ठहरने की व्यवस्था से लेकर खाने पीने का इंतजाम सब कुछ आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
पैकेज के तहत आपको 1 रातों और 2 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर का पैकेज कोड NDR012 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी। वहीं अयोध्या में घुमाने के लिए कैब की व्यवस्था की गई है।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 19 जुलाई, 2025 को दिल्ली से हो रही है। पैकेज में श्रद्धालुओं को अपना बैगपैक करना है बाकी सभी सुविधाएं आईआरसीटीसी द्वारा की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock
अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले यात्रा करने पर आपको 16,020 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 11,040 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 9,510 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें