फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं? ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता

Mon, 14 Jul 2025 05:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kaun Banwa Sakta Hai: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसके जरिए आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं लेकिन क्या आप इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं?
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock
Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार की कई सारी ऐसी योजनाए हैं जिनके जरिए कोई आर्थिक लाभ तो नही दिया जाता है, लेकिन कई अन्य तरह के लाभ जरूर दिए जाते हैं। इसमें सब्सिडी, कोई सामान या अन्य तरह की मदद देने का प्रावधान होता है। जैसे, आप केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को देख सकते हैं जिसके तहत कोई आर्थिक लाभ नहीं बल्कि, मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।

इस योजना के तहत पात्र लोगों के मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, जिसका खर्च सरकार ही उठाती है। इस योजना में कई बीमारियां कवर हैं जिनका इलाज मुफ्त में हो सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि आपका ये आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock
जान लीजिए कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड:-
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग पीएफ के सदस्य नहीं हैं
  • जो लोग ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं
  • जो लोग टैक्स के दायरे में नहीं आते हैं
  • जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं आदि।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या आपका बन पाएगा या नहीं? ऐसे चेक करें पात्रता:-
  • अगर आपको ये जानना है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है
  • इसके लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ या आधिकारिक एप पर जाना होता है
  • यहां पर 'AM I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर अपनी कुछ जानकारी भर आप जान सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

स्टेप 1
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इस कार्ड को बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें बताना है कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद अधिकारी पहले आपकी पात्रता चेक करते हैं और फिर पात्र पाए जाने के बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • अब कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
  • फिर आप इस आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें