IRCTC Puri Kashi Ayodhya Tour Package 2023: आईआरसीटीसी समय-समय पर यात्रियों के लिए कई टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। विभिन्न आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए ये टूर पैकेज भी अलग-अलग होते हैं। अगर आप प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी ने एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज को लॉन्च किया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या, गया, काशी, कोणार्क और कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। इन धार्मिक स्थलों का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन प्रमुख स्थलों का दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : iStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम PUNYA KSHETRA YATRA: PURI-KASHI-AYODHYA है। आईआरसीटीसी का यह एक ट्रेन टूर पैकेज है। इसमें आपको ट्रेन में सफर कराया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
इस टूर पैकेज की शुरुआत 26 जुलाई, 2023 को हैदराबाद/सिकंदराबाद से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह पैकेज कुल 8 रातों और 9 दिनों का है। पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।
इस पैकेज के तहत आपको अयोध्या, गया, कोणार्क, प्रयागराज, पुरी और वाराणसी घुमाया जाएगा। यात्रा के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप दो या तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में इकोनॉमी क्लास में प्रति व्यक्ति किराया 15,075 रुपये है। स्टैंडर्ड क्लास में 23,875 और कंफर्ट में 31,260 रुपये है।