Irctc Vietnam And Cambodia tour package: आईआरसीटीसी समय समय पर यात्रियों के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज लेकर आता रहता है। अगर आप किसी अंतरराष्ट्रीय टूर की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको वियतनाम और कंबोडिया की सैर करने का मौका मिल रहा है। वियतनाम और कंबोडिया दोनों देशों की गिनती साउथ एशिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण ये देश हमेशा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के वियतनाम और कंबोडिया के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -