फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: गर्मियों में घूम आइए खूबसूरत नेपाल, आईआरसीटीसी करा रहा यात्रा, इतना है किराया

Sun, 30 Mar 2025 05:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नेपाल में घूमने लायक कई शानदार जगहे हैं। नेपाल खासकर उन लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है, जो रोमांच का लुत्फ उठाना चाहते हैं। नेपाल में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है। हर साल बड़ी संख्या में माउंटेन क्लाइम्बर्स यहां पर आते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी नेपाल टूर पैकेज - फोटो : Freepik
देश विदेश में घुमाने के लिए आईआरसीटीसी समय समय पर कई शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसी सिलसिले में गर्मियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी एक बेहद ही खास टूर पैकेज लेकर आया है, जिसके अंतर्गत आपको नेपाल में घूमने का मौका मिल रहा है। नेपाल की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। नेपाल में घूमने लायक कई शानदार जगहे हैं। नेपाल खासकर उन लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है, जो रोमांच का लुत्फ उठाना चाहते हैं। नेपाल में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है। हर साल बड़ी संख्या में माउंटेन क्लाइम्बर्स यहां पर आते हैं। नेपाल की संस्कृति काफी समृद्धि है। यहां आपको कई ऐतिहासिक जगहें भी देखने को मिलेंगी। नेपाल का खानपान भी पर्यटकों के बीच एक आकर्षण का केंद्र रहता है। ऐसे में अगर आप भी नेपाल में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी नेपाल टूर पैकेज - फोटो : Freepik
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। नेपाल में यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी इस पैकेज के अंतर्गत आपके रुकने के लिए होटल और खाने पीने की व्यवस्था करेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
आईआरसीटीसी नेपाल टूर पैकेज - फोटो : Freepik
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MYSTICAL NEPAL PACKAGE EX MUMBAI है। नाम से ही आपको पता चल गया होगा कि इस पैकेज की शुरुआत मुंबई से हो रही है। टूर पैकेज के अंतर्गत 14 अप्रैल, 2025 को फ्लाइट के जरिए आपको मुंबई से नेपाल में ले जाया जाएगा। 

IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने रुपये में घूम आइए केरल की ये खूबसूरत जगहें, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज

4 of 5
आईआरसीटीसी नेपाल टूर पैकेज - फोटो : Freepik
नेपाल टूर पैकेज के अंतर्गत आपको काठमांडु और पोखरा में घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड WMO018 है। नेपाल में आपको घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी की जाएगी। इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईआरसीटीसी नेपाल टूर पैकेज - फोटो : Freepik
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया 54,930 रुपये है। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 46,900 रुपये है। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको 46,600 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें