IRCTC Train Ticket Booking New Website: आपने किसी फिल्म देखा होगा कि कोई मंत्री जनता के बीच गया है और वहां किसी ने शिकायत की, तो मंत्री ने तुरंत एक्शन लेते हुए एलान कर दिया हो कि आपकी शिकायत दूर हो जाएगी?
कुछ ऐसा ही नजारा बीते दिन राजस्थान के जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दिखा। जहां पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से एक छात्रा ने ट्रेन टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली दिक्कतों का मुद्दा उठाया था। बस फिर क्या था, रेल मंत्री ने अधिकारी से बात की और एलान कर दिया कि 15 जुलाई 2026 को IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च होगी। तो चलिए जानते हैं आखिर नई वेबसाइट में क्या-क्या खास हो सकता है...