अगर आप इस गर्मी के सीजन में किसी सुंदर देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपको नेपाल में घुमाने के लिए टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल की आकर्षक जगहों पर सुविधाजनक ढंग से घुमाया जाएगा। नेपाल हिमालय की गोद में बसा एक बेहद ही खूबसूरत देश है। अपने बौद्ध और हिंदू तीर्थ स्थलों के लिए यह जाना जाता है। यही नहीं यहां के ऊंचे पर्वत, प्राकृतिक खूबसूरती के तो कहने ही क्या? नेपाल के काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए जाते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -