दुनियाभर में नेपाल एक खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में लोकप्रिय है। रोमांच का लुत्फ उठाने वाले पर्यटकों के लिए इससे बेहतर जगह शायद ही कोई दूसरी होगी। हर साल बड़ी संख्या में पर्वतारोही यहां पर माउंट एवरेस्ट पर क्लाइंब करने के लिए आते हैं। यही नहीं यहां की प्राकृतिक सुंदरता नेपाल की खूबसूरती में चारचांद लगा देती है। इसके अलावा नेपाल के पारंपरिक परिधान, वेशभूशा और संस्कृति पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम करती हैं। इसी वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोग इस देश में घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी सर्दियों के इस सीजन में किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत नेपाल में घूमने का मौका मिल रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -