फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर और मनोकामना मंदिर के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए डिटेल्स

Mon, 08 Apr 2024 10:29 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC international Tour Package from Lucknow to Nepal - फोटो : Pixabay
IRCTC Nepal Tour Package 2024: अगर आप इस गर्मी के सीजन में किसी धार्मिक जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर और मनोकामना मंदिर के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। नेपाल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनियाभर में लोकप्रिय है। यहां पर स्थित माउंट एवरेस्ट दुनियाभर से रोमांच का लुत्फ उठाने वाले पर्वतारोहियों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। इसके अलावा यहां पर आपको कई शानदार जगहें भी मिलेंगी, जो नेपाल की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिलती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Nepal Tour Package 2023 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम NEPAL-PASHUPATINATH & MANOKAMNA MANDIR DARSHAN है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 4 रातों और 5 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 

रिटायर होने से पांच साल पहले ही बन सकते हैं करोड़पति, 15 हजार रुपये निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 1.5 करोड़
विज्ञापन

3 of 5
जब अचानक जहाज में हो गया विस्फोट - फोटो : Pixabay
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको एयरोप्लेन से यात्रा करने को मिलेगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 अप्रैल, 2024 को लखनऊ से हो रही है।

4 of 5
IRCTC Nepal Tour Package 2023 - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको काठमांडू और पोखरा में पशुपतिनाथ मंदिर और मनोकामना मंदिर घुमाया जाएगा। इसके अलावा भी आपको यहां के खूबसूरत और चर्चित जगहों पर घुमाया जाएगा। यात्रा करते समय आपके खाने-पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल सभी चीजों की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money - फोटो : istock
अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर किराया 53,600 रुपये है। अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 45,900 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 44,600 रुपये है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें