फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: नेपाल में काठमांडू और पोखरा घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये देना होगा किराया

Sat, 01 Jul 2023 12:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC international Tour Package from Lucknow to Nepal - फोटो : Pixabay
IRCTC Nepal Tour Package 2023 From Delhi: अगर आप किसी खूबसूरत देश में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में नेपाल आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। नेपाल में स्थित काठमांडू और पोखरा हर साल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। नेपाल देश खूबसूरती का खजाना है। इस हिमालयी देश में हर साल बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। नेपाल में अपराध दर काफी कम है। इस कारण नेपाल को पर्यटन के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है। नेपाल के काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा नेपाल में हिमालय पर्वत की तलहटी में फैला पोखरा काफी खूबसूरत स्थान है। ऐसे में खूबसूरत नेपाल घुमाने के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में काठमांडू और पोखरा घूमने का मौका मिल रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Nepal Tour Package 2023 - फोटो : Istock

इस दिन हो रही टूर पैकेज की शुरुआत

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BEST OF NEPAL EX DELHI (NDO04) है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 20 अगस्त, 2023 को दिल्ली से हो रही है।

Rules Change: 1 जुलाई से बदलने जा रहे ये नियम, गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियमों में होंगे ये बदलाव
विज्ञापन

3 of 5
जब अचानक जहाज में हो गया विस्फोट - फोटो : Pixabay

फ्लाइट से कराई जाएगी यात्रा

आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 5 रातों और 6 दिनों का है। यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। वहीं नेपाल में अन्य जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। 

4 of 5
IRCTC Nepal Tour Package 2023 - फोटो : Istock

सफर के दौरान मिल रही ये सुविधाएं

पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में काठमांडू और पोखरा घूमने का मौका मिल रहा है। सफर के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money new - फोटो : istock

इतना देना होगा किराया

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको 50,500 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 41,200 रुपये है। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति आपको 40,900 रुपये खर्च करने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें