IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन(आरसीटीसी) ने एक विशेष ट्रैवल प्लान लाॅन्च किया है। इसके तहत भारत गौरव एक्सप्रेस ट्रेन से देश के चार प्रमुख ज्योतिर्लिंग मंदिरों के दर्शन किये जा सकेंगे। इसके साथ पर्यटकों को गुजरात में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी देखने का मौका मिलेगा। 25 अक्तूबर 2025 से शुरू होने वाली यह यात्रा नौ दिन की होगी। धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह एक शानदार मौका है। आइए विशेष ट्रैवल प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?
अमृतसर से यह विशेष ट्रेन अपने सफर पर निकलेगी। अगर पर्यटक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली या आसपास के इलाकों से हैं तो वो स्टॉपेज वाले किसी भी स्टेशन से इस ट्रेन में चढ़ सकते हैं। यह विशेष ट्रेन जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट और रेवाड़ी रुकेगी।