किसान जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है 21वीं किस्त
- फोटो : AdobeStock
हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि कई किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करते समय किसानों से छोटी-बड़ी गलतियां हो जाती हैं। इसकी वजह से उनके खाते में पीएम किसान योजना की 2000 रुपये की राशि नहीं आती है। ऐसे में किसानों को इस योजना की 21वीं किस्त जारी होने से पहले अपने आवेदन की स्थिति को जरूर जांच लेनी चाहिए। अगर आवेदन में किसी तरह की कोई गलती दिखती है, तो तुरंत सही कर लें।