फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: जून महीने में माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया टूर पैकेज, जानें किराया

Wed, 10 Jun 2026 12:55 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईआरसीटीसी माता वैष्णो देवी के दर्शन करा रहा है। इसके लिए जून महीने में उसने एक टूर पैकेज लॉन्च किया है। 
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2026 - फोटो : AdobeStock
जून महीने की गर्मी की छुट्टियों में अगर आप कोई धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी ने माता वैष्णो देवी का दर्शन कराने के लिए एक टूर पैकेज लॉन्च किया है। यह टूर पैकेज धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन लोगों के लिए भी आकर्षक विकल्प है, जो कम खर्च में परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2026 - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह टूर पैकेज दिल्ली से शुरू होगा और यात्रियों को जम्मू तथा कटरा तक ले जाया जाएगा। इस टूर पैकेज की अवधि 3 रात और 4 दिन की है। पैकेज के आगामी यात्रा की तारिख 14 जून 2026 है। इसमें ट्रेन यात्रा, स्थानीय परिवहन के लिए कैब, होटल में ठहरने की सुविधा और भोजन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2026 - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज में यात्रा के दौरान आपको सभी जरूरी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। इस कारण यात्रियों को अलग अलग सेवाओं के लिए बुकिंग करने की जरूरत नहीं होगी। माता वैष्णो देवी की गिनती देश के लोकप्रिय धार्मिक स्थलों में की जाती है। हर साल लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। 

4 of 5
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2026 - फोटो : AdobeStock
अगर आप इस टूर पैकेज के अंतर्गत माता वैष्णो देवी की यात्रा करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इसकी बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग से पहले यात्रा कार्यक्रम, नियम एवं शर्तें तथा उपलब्धता की जानकारी के बारे में जरूर पता करें। जून महीने में माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे लोगों के लिए यह पैकेज काफी खास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2026 - फोटो : Adobe Stock
इस टूर पैकेज में आपको अकेले यात्रा करने पर 10,770 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 8,100 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 6,990 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें