फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Cancelled: 100 दिनों तक कैंसिल रहेगी ये ट्रेन, स्टूडेंट्स से लेकर नौकरीपेशा यात्रियों को होगी दिक्कत

Wed, 10 Jun 2026 12:46 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

100 Dino Tak Kaun Si Train Cancel Hui Hai: रेलवे की तरफ से एक ट्रेन को 100 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। मेमू ट्रेन को कैंसिल किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
100 दिन तक कैंसिल हुई ट्रेन। - फोटो : Amar Ujala AI
Cancelled Train For 100 Days: अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपने कई बार देखा होगा कि टिकट करने के बाद या पहले भी ट्रेनें कैंसिल हो जाती हैं, जिसके पीछे कई कारण होते हैं।

इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय यानी डीडीयू रेल मंडल ने आरा-वाराणसी-आरा मेमू पैसेंजर ट्रेन को अगले 100 दिनों के लिए रद्द कर दिया है। चलिए जानते हैं आखिर इस ट्रेन को क्यों इतने लंबे समय के लिए कैंसिल किया गया है...
विज्ञापन

2 of 5
100 दिन तक कैंसिल हुई ट्रेन। - फोटो : AdobeStock
कौन सी ट्रेन कैंसिल हुई है?
  • रेलवे की तरफ से जारी हुई अधिसूचना के मुताबिक, गाड़ी नंबर 63229 आरा-वाराणसी मेमू कैंसिल की गई है
  • साथ ही गाड़ी नंबर 63230 वाराणसी-आरा मेमू भी 100 दिनों के लिए रद्द की गई है
विज्ञापन

3 of 5
100 दिन तक कैंसिल हुई ट्रेन। - फोटो : AdobeStock
  • जानकारी के लिए बता दें कि ये ट्रेन आरा, बिहिया, डुमरांव, बक्सर, गहमर, भदौरा, दिलदारनगर, डीडीयू और वाराणसी के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए सबसे आसान ट्रेन मानी जाती है
  • साथ ही इस ट्रेन से सफर करना भी यात्रियों के लिए बचत का सौदा होता है
  • इस ट्रेन के 100 दिनों तक कैंसिल रहने से आरा-वाराणसी रूट पर सीधा असर पड़ेगा

4 of 5
100 दिन तक कैंसिल हुई ट्रेन। - फोटो : AdobeStock
किन लोगों को होगी दिक्कत?
  • वाराणसी और डीडीयू आने-जाने वाले छात्रों को
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को
  • नौकरी और बिजनेस करने वाले उन लोगों को जो इस ट्रेन से सफर करते हैं
  • वाराणसी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
100 दिन तक कैंसिल हुई ट्रेन। - फोटो : AdobeStock
आरा-वाराणसी-आरा मेमू पैसेंजर ट्रेन क्यों की गई है कैंसिल?
  • आरा-वाराणसी-आरा मेमू पैसेंजर ट्रेन को रेलवे की तरफ से ट्रैक के उन्नयन और आधुनिक तकनीकी कार्यों के चलते कैंसिल किया गया है
  • रेलवे के मुताबिक, नई रेल लाइन बिछाने, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम लगाने और मंडल में ट्रैक को बेहतर बनाने के लिए ये मेगा ब्लॉक किया गया है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें