फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: माता वैष्णो देवी का करना चाहते हैं दर्शन, तो आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया

Tue, 26 Mar 2024 09:56 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2024 - फोटो : Istock
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2024: माता वैष्णो देवी का मंदिर दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है। हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए यहां पर आते हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से भक्तों पर माता की विशेष कृपा बरसती है। माता वैष्णो देवी का यह मंदिर कटरा नगर की समीप की पड़ाड़ियों पर स्थित है। इस मंदिर की गिनती देश के लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में की जाती है। माता का दर्शन करते समय भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए कई तरह की व्यवस्थाओं का इंतजाम यहां पर किया गया है। अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2024 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 3 रातों और 4 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। इसका पैकेज कोड NDR01 है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2024 - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 31 मार्च, 2024 को दिल्ली से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज है। इसमें आपको दिल्ली से जम्मू ट्रेन के माध्यम से ले जाया जाएगा। इसके अलावा टूर पैकेज में आपको कैब की सुविधा भी मिल रही है। 

4 of 5
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2024 - फोटो : Istock
टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। यात्रा करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए आईआरसीटीसी ने आपके खाने पीने से लेकर ठहरने सभी का इंतजाम कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package 2024 - फोटो : Istock
अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर आपको 10,395 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 7,855 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करने की सोच रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 6,795 रुपये है।  

APY: 7 रुपये की बचत करके इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मिलेगी हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें