फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: महाकुंभ जाने की बना रहे योजना, तो आईआरसीटीसी लाया है यह सस्ता टूर पैकेज

Sun, 09 Feb 2025 05:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आईआरसीटीसी आपको महाकुंभ घुमाएगा। महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और अध्यात्मिक आयोजन है।
विज्ञापन
1 of 5
Maha Kumbh 2025 - फोटो : अमर उजाला
Maha Kumbh 2025: अगर आप महाकुंभ में जाने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आईआरसीटीसी आपको महाकुंभ घुमाएगा। महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और अध्यात्मिक आयोजन है। महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी, 2025 को हुई थी। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में आ रहे हैं। कुंभ मेले का आयोजन हर 12 सालों में होता है।

इस मेले में संतों की विशाल शोभायात्राएं निकलती हैं, अखाड़ों के अनुष्ठान होते हैं, विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में आपको कुंभ मेले के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे मे विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Maha Kumbh 2025 - फोटो : अमर उजाला
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MAHAKUMBH SPECIAL EX CHANDIGARH है। इस टूर का पैकेज कोड NCA17 है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको 2 रातों और 3 दिनों तक घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Maha Kumbh 2025 - फोटो : अमर उजाला
आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं दूसरी जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। इस टूर पैकेज की शुरुआत 15 फरवरी, 2025 को चंडीगढ़ से हो रही है। 

4 of 5
Maha Kumbh 2025 - फोटो : अमर उजाला
इस टूर पैकेज के तहत आपको प्रयागराज और अयोध्या में घुमाया जाएगा। यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की असुविधा की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने-पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। 

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को क्या-क्या लाभ दिया जाता है? जानें यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maha Kumbh 2025 - फोटो : अमर उजाला
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अकेले सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 49,960 रुपये है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 34,440 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 32,270 रुपये है। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NCA17 पर विजिट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें