फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: बिना किसी झंझट के घूमें भूटान! IRCTC के इस पैकेज में फ्लाइट, होटल और गाइड सब शामिल

Mon, 30 Mar 2026 04:41 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भूटान की खूबसूरत वादियों में घूमने का सपना अब बजट में पूरा किया जा सकता है। आईआरसीटीसी ने एक किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है, जो यात्रियों को शानदार अनुभव देने का वादा करता है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Bhutan Tour Package 2026 - फोटो : AI
अगर आप भारत से बाहर किसी दूसरे खूबसूरत देश में इस गर्मी घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको भूटान घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आपको भूटान के खूबसूरत शहरों और चर्चित स्थलों की यात्रा करने का मौका मिलेगा। यह पैकेज खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो पहाड़ों, संस्कृति और शांति का अनुभव लेना चाहते हैं। इस टूर पैकेज की अवधि 6 रात और 7 दिन की है। इसमें यात्रियों को पारो, थिम्पू और पुनाखा जैसी शानदार जगहों की सैर कराई जाएगी। इन जगहों पर प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत का अनोखा संगम देखने को मिलता है।
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी लाया है बेहद कम बजट में शानदार टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
इस टूर पैकेज की शुरुआत इंदौर से 14 अप्रैल 2026 से हो रही है। इस टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल में ठहरने की व्यवस्था, भोजन, गाइड और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी जरूरी सुविधाएं शामिल हैं। यह पैकेज खास तौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है जो बिना किसी झंझट के पूरी योजना के साथ यात्रा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आईआरसीटीसी लाया है बेहद कम बजट में शानदार टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को भूटान के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। इन जगहों की खास बात यह है कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण हर किसी को सुकून देता है। साथ ही भूटान की संस्कृति और परंपराएं भी पर्यटकों को एक अलग अनुभव प्रदान करती हैं।

4 of 5
IRCTC Bhutan Tour Package 2024 - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह पैकेज पूरी तरह से सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा का अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। इसमें अनुभवी गाइड और एस्कॉर्ट की सुविधा भी मिल रही है। इसके अलावा यात्रा के दौरान सभी जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है, जिससे यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईआरसीटीसी लाया है बेहद कम बजट में शानदार टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
वहीं बात अगर टूर पैकेज के किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 90,700 रुपये है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 88,700 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति आपको 88,400 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें