आईआरसीटीसी यात्रियों को देश विदेश के चर्चित स्थानों पर घुमाने के लिए कई टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी सिलसिले में उसने सिक्किम की सैर के लिए एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज का नाम सिक्किम सिल्वर टूर पैकेज रखा गया है। यह पैकेज उन लोगों के लिए खास है, जो कम बजट में सिक्किम की खूबसूरत जगहों पर घूमने जाना चाहते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की अवधि 5 रातों और 6 दिनों की है। इस टूर पैकेज में आपको गंगटोक, दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल घुमाए जाएंगे। आईआरसीटीसी का यह पैकेज सुविधाजनक है और इसमें यात्रियों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा गया है।