आज के समय में हर कोई किसी न किसी काम के कारण एक जगह से दूसरी जगह पर यात्रा करता है, जिसके लिए लोग अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। कोई अपने वाहन से, कोई बस से तो कोई प्लेन से यात्रा करना पसंद करता है। वहीं, काफी संख्या में लोग ट्रेन से भी यात्रा करते हैं। रोजाना भारतीय रेलवे देश की अलग-अलग जगहों के लिए एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है। वहीं, ट्रेन में मिलने वाली सुविधाएं लोगों को काफी पसंद भी आती हैं। सोने की सुविधा, कंफर्ट सीट के अलावा शौचालय की व्यवस्था भी उसमें रहती है। वहीं, आप अगर रेल से यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको पहले से टिकट बुक करवाना होता है। इसके लिए अब भी कई लोग लंबी-लंबी कतारों में लगकर टिकट काउंटर से टिकट खरीदते हैं या कई लोग ब्रोकर से टिकट बुक करवाते हैं, जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त चार्ज देना पड़ता है। लेकिन आप चाहें तो आप ऑनलाइन तरीके से टिकट बुक कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अलग से चार्ज भी नहीं देना होता है। तो चलिए आपको इसका सरल तरीका बताते हैं...