अगर आप किसी दूसरे देश में सफारी का आनंद लेना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको केन्या में सफारी का आनंद उठाने का मौका मिल रहा है। केन्या पूर्वी अफ्रीका में स्थित काफी खूबसूरत देश है। यह देश भूमध्य रेखा के पास स्थित है। इस देश के पूर्व में सोमालिया, पश्चिम में युगांडा, उत्तर में इथियोपिया और साउथ सूडान और दक्षिण में तंजानिया स्थित है।
केन्या अपनी विविध संस्कृति और खानपान के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हर साल देश दुनिया से बड़े पैमाने पर लोग केन्या में वन्य जीवन और सफारी का आनंद लेने के लिए आते हैं। ऐसे में अगर आप भी केन्या में सफारी का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -