फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की बना रहे हैं योजना, तो IRCTC लाया है टूर पैकेज, जानें किराया

Tue, 25 Jul 2023 02:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Jyotirlinga Yatra 2023 Tour Package: अगर आप किसी पवित्र धार्मिक स्थल के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आईआरसीटीसी सावन के महीने में आपको सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करा रहा है। हिंदू धर्म में ज्योतिर्लिंगों का विशेष महत्व है। मान्यता कहती है कि ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने मात्र से व्यक्ति को पाप से मुक्ति मिल जाती है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार ज्योतिर्लिंगों को शिव की ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। ज्योतिर्लिंग शब्द से तात्पर्य रोशनी के प्रतीक से है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्योतिर्लिंगों में स्वयं शिव ज्योति के रूप में विराजमान हैं। अगर आप देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम 7 JYOTIRLING YATRA BY BHARAT GAURAV TRAIN EX. YOGNAGRI RISHIKESH है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको 9 रातों और 10 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock
इस पैकेज की शुरुआत 27 जुलाई, 2023 को योग नगरी ऋषिकेश से हो रही है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको भीमशंकर, द्वारका, द्वारकाधीश, ग्रिनेश्वर, महाकालेश्वर, नागेश्वर, ओमकारेश्वर, सोमनाथ और त्रयंबकेश्वर की यात्रा कराई जाएगी। 

4 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : iStock
पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आपके खाने पीने से लेकर ठहरने का बंदोबस्त आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह एक ट्रेन टूर पैकेज है। इसमें आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। वहीं अन्य जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package - फोटो : iStock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले, दो या तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में इकोनॉमी क्लास में प्रति व्यक्ति किराया 18,925 रुपये है। स्टैंडर्ड क्लास में 31,769 और कंफर्ट में 42,163 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें