फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के साथ कर आइए जापान की सैर, इतने किराये में मिल रही ये सुविधाएं

Mon, 24 Mar 2025 05:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Japan Tour Package 2025: अगर आप प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ ऐतिहासिक धरोहर और तकनीकी विकास का अनुभव पाना चाहते हैं तो जापान आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के जापान टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी जापान टूर पैकेज 2025 - फोटो : AdobeStock
IRCTC Japan Tour Package 2025: अगर आप किसी खूबसूरत देश में घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपको जापान में घुमाने के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। यह टूर पैकेज उन यात्रियों के लिए काफी अच्छा है, जो जापान को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। जापान के टोक्यो, क्योटो, ओसाका और हिरोशिमा जैसे शहरों में हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। इसके अलावा जापान का माउंट फुजी भी पर्यटकों के लिए एक बड़े आकर्षण का केंद्र बना रहता है। अगर आप प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहर और तकनीकी विकास का अनुभव पाना चाहते हैं तो जापान आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस जापान टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी जापान टूर पैकेज 2025 - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के जापान टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 8 रातों और 9 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर का पैकेज कोड NLO20 है।
विज्ञापन

3 of 5
आईआरसीटीसी जापान टूर पैकेज 2025 - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के जापान टूर पैकेज की शुरुआत 8 अप्रैल, 2025 को लखनऊ से हो रही है। इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी। वहीं जापान में अन्य जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी टूर पैकेज के अंतर्गत की गई है। 

IRCTC: रामलला के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी, जानिए कितना है टूर पैकेज का किराया

4 of 5
आईआरसीटीसी जापान टूर पैकेज 2025 - फोटो : AdobeStock
जापान में यात्रा करते समय आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा आपके ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर और रुकने के लिए होटल का इंतजाम भी आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा आपको किसी भी चीज की चिंता टूर के दौरान नहीं करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईआरसीटीसी जापान टूर पैकेज 2025 - फोटो : AdobeStock
अगर आप इस पैकेज के अतंर्गत अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो आपको 3,42,800 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 3,33,400 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 3,33,400 रुपये है। इस टूर से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NLO20 पर विजिट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें