फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: गीजा के पिरामिड घुमाने के लिए IRCTC लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया, मिल रही कई शानदार सुविधाएं

Sun, 16 Jul 2023 02:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC International Tour Package For Egypt - फोटो : Istock
IRCTC Egypt Tour Package: अगर आप विदेश में किसी रोमांचक यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको इजिप्ट में घूमने का मौका मिल रहा है। इजिप्ट में स्थित गीजा के पिरामिड पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं। हर साल दुनियाभर से बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए आते हैं। इजिप्ट में काहिरा के उपनगर गीजा में स्थित इन पिरामिडों की गिनती दुनिया के सात अजूबों में भी की जाती है। गीजा के पिरामिड की सदियों पुरानी बनावट आज भी लोगों को हैरान कर देती है। इन पिरामिडों का निर्माण उस दौरान किया गया था, जब मिस्त्र की गिनती दुनिया की शक्तिशाली और अमीर सभ्यताओं में की जाती थी। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इजिप्ट टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC International Tour Package For Egypt - फोटो : Istock
इजिप्ट के इस टूर पैकेज का नाम MYSTERIOUS EGYPT EX-KOLKATA (EHO038A) है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 9 रातों और 10 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC International Tour Package For Egypt - फोटो : Pixabay
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा कराई जाएगी। टूर के दौरान आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसमें आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी। 

Mosquito Remedies: मच्छरों के काटने की समस्या से हो गए हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे हैं बड़े काम के

4 of 5
IRCTC International Tour Package For Egypt - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 30 अक्तूबर, 2023 को कोलकाता से हो रही है। यात्रा के दौरान आपको खाने पीने और रुकने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC International Tour Package For Egypt - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 2,06,500 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 1,82,000 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने आपको प्रति व्यक्ति 1,79,999 रुपये खर्च करने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें