फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में बुक कराना चाहते हैं पूरा कोच या पूरी ट्रेन, तो जानिए क्या कहता है रेलवे का नियम

Wed, 22 Dec 2021 05:44 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पूरा कोच या पूरी ट्रेन कैसे कराएं बुक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
आपने कई बार ट्रेनों में अपने लिए व अपने साथियों के लिए सीट बुक की होगी, लेकिन क्या आपने कभी पूरा कोच बुक किया है। कई बार लोगों को शादी के लिए व किसी बड़े ग्रुप के साथ ट्रिप पर जाने के लिए पूरे कोच को बुक करने की जरूरत होती है। अगर आपको भी पूरा कोच या पूरी ट्रेन बुक करनी है, तो आप इसे बेहद आसानी से बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सीधा आईआरसीटीसी से संपर्क करना होगा। इसके लिए रेलवे ने कई नियम निर्धारित किए हुए हैं। जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, पूरा कोच बुक करने के लिए आपको निर्धारित किराए से 35-40 फीसदी ज्यादा राशि का भुगतान करना पड़ता है। साथ ही इसके लिए रेलवे के खाते में निश्चित सुरक्षा निधि जमा करानी होती है। इसे बाद में वापस कर दिया जाता है। इसके अलावा अगर आपकी बुकिंग होती है तो रेलवे भुगतान पर निर्धारित टैक्स काटकर वापस कर देती है।
विज्ञापन

2 of 5
पूरा कोच या पूरी ट्रेन कैसे कराएं बुक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
ऐसे कर सकते बुकिंग
  • अगर आपको पूरी ट्रेन या किसी एक कोच को बुक कराना है, तो आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर एफटीआर सर्विस में जाना होगा। यहां पर आप आईडी पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें और वहां मांगी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह भरें। इसके बाद आपको बस डेट व अन्य जानकारी भरकर ऑनलाइन भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
पूरा कोच या पूरी ट्रेन कैसे कराएं बुक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
कितना देना होगा किराया?
  • अगर आपको केवल एक कोच की बुकिंग करानी है तो आपको इसके लिए 50 हजार रुपये का भुगतान करना होगा, वहीं अगर आपको 18 डिब्बों की ट्रेन बुक करानी है तो इसके लिए 9 लाख रुपये देने होंगे। इसके साथ ही हॉल्टिंग चार्ज 7 दिन के बाद 10 हजार रुपये प्रति कोच अतिरिक्त है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बुकिंग के नियम 
  • आप ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी (टे-टियर), सेकंड एसी (सेकंड सिटिंग), थर्ड ऐसी (थ्री टियर), एक्सक्लूसिव चेयरकार, एसी चेयरकार, एचबी, एसए, सेकंड क्लास जनरल, पेन्ट्रीकार, एसी सैलून, नॉन एसी सैलून, एसएलआर, स्लीपर, हाई केपिसिटी पार्सल वैन, जनरल के अलावा अन्य कोच लगवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूरा कोच या पूरी ट्रेन कैसे कराएं बुक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • आपको जिस ट्रेन की बुकिंग करानी होगी उसमें 18 से 24 कोच होंगे। उस ट्रेन में तीन एसएलआर कोच जरूरी हैं। अगर आपको कम कोच लेने हैं उस पर भी आपको सुरक्षा निधि 18 कोच के बराबर ही देनी पड़ेगी। साथ ही ट्रेन में दो स्लीपर कोच अनिवार्य हैं। आपको करीब 1 से 6 महीने पहले बुकिंग करानी होगी। साथ ही आप बुकिंग की डेट के दो दिन पहले बुकिंग कैंसिल भी कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें