फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: फ्लाइट से गोवा घुमाने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

Sun, 06 Nov 2022 11:06 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Goa Tour Package: अगर आप गोवा घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपकी इस प्लानिंग को पूरा करने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको गोवा की खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। गोवा के खूबसूरत बीच, वहां की प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत चर्च हर साल बड़ी संख्या में दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। इस कारण बड़ी संख्या में लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में अगर आप बीते लंबे समय से गोवा जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको आईआरसीटीसी के इस पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम Go Goa Air Package है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का ये एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इस पैकेज में आपको फ्लाइट की कंफर्ट क्लास में यात्रा करने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी के इस गोवा टूर पैकेज की शुरुआत 12 नवंबर को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हो रही है।  
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आईआरसीटीसी द्वारा खाने पीने से लेकर आपके रुकने की व्यवस्था की जाएगी। 

4 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
इस पैकेज में आपको नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज के अंतर्गत आपको अन्य जगहों पर घुमाने के लिए कैब की सुविधा भी मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Goa Tour Package - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 40,540 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। इस स्थिति में आपको प्रति व्यक्ति 29,410 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ घूमने के लिए जा रहे हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति 28,170 रुपये का किराया लगेगा।

ABY: पांच लाख रुपये तक का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, बीमारी के समय इस आसान तरीके से करें स्कीम को क्लेम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें