फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: दक्षिण भारत की यात्रा कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इन जगहों पर घूमने का मिल रहा मौका

Tue, 30 Apr 2024 10:47 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Dakshin Bharat Yatra Tour Package - फोटो : Istock
IRCTC Dakshin Bharat Yatra Tour Package: अगर आप गर्मी के मौसम में किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको दक्षिण भारत की चर्चित जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। दक्षिण भारत का भारतीय सांस्कृतिक इतिहास में एक विशेष महत्व है। दक्षिण भारत में कई विश्व विख्यात मंदिर हैं, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इसके अलावा यहां का नृत्य, कला, संगीत और भोजन की भी दुनियाभर में खूब चर्चाएं रहती हैं। ऐसे में दक्षिण भारत घूमने के इस टूर पैकेज को आपको मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Dakshin Bharat Yatra Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम DAKSHIN BHARAT YATRA है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 11 रातों और 12 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Dakshin Bharat Yatra Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 3 मई, 2024 को हो रही है। इस पैकेज के अंतर्गत आप अपनी यात्रा की शुरुआत Ajmer / Bhilwara / Chittorgarh / Jaipur / Udaipur से कर सकते हैं। 

LIC: एलआईसी की शानदार स्कीम, महज 45 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 25 लाख, जानिए डिटेल्स

4 of 5
IRCTC Dakshin Bharat Yatra Tour Package - फोटो : Istock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको Kanyakumari / Madurai / Mallikarjun / Rameshwaram / Tirupati / Trivandrum घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह एक ट्रेन टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपके खाने पीने और ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Dakshin Bharat Yatra Tour Package - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत अगर आप दो या तीन लोगों के साथ कंफर्ट क्लास में सफर करते हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 35,860 रुपये है। वहीं अगर आप दो या तीन लोगों के साथ स्टैंडर्ड क्लास में सफर कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 30,550 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें