फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: भारत गौरव ट्रेन से आईआरसीटीसी करा रहा दक्षिण भारत की यात्रा, कम कीमत पर मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं

Wed, 25 Mar 2026 07:54 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC Dakshin Bharat Yatra Tour Package 2026: आईआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन के जरिए दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की खास यात्रा करा रहा है। यह किफायती टूर पैकेज कम समय में तिरुपति, रामेश्वरम और कन्याकुमारी जैसे स्थानों के दर्शन का शानदार मौका देता है।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Dakshin Bharat Yatra - फोटो : AI
IRCTC Tour Package 2026 Dakshin Bharat Yatra:आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इसके अंतर्गत वह भारत गौरव ट्रेन के जरिए दक्षिण भारत यात्रा कराएगा। यह टूर पैकेज उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है, जो कम समय में दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको 11 रात और 12 दिन का सफर कराया जाएगा। इस दौरान आपको तिरुमला, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और श्रीशैलम जैसे प्रसिद्ध स्थानों की सैर कराई जाएगी। इस टूर पैकेज में ट्रेन, बस, होटल, भोजन और गाइड जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इससे यात्रा आसान और सुरक्षित होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Dakshin Bharat Yatra - फोटो : संवाद
इस टूर की शुरुआत उत्तर प्रदेश के कई शहरों (गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, ललितपुर) से होगी। यात्रा की शुरुआत 11 अप्रैल 2026 से हो रही है। यात्रियों को ट्रेन से प्रमुख गंतव्यों तक ले जाया जाएगा। वहीं स्थानीय जगहों पर घुमाने के लिए बस का इंतजाम किया गया है। इस पैकेज में आपको धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ सांस्कृतिक अनुभव भी मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Dakshin Bharat Yatra - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज परिवारों, बुजुर्गों और समूह यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। इस यात्रा के दौरान यात्री तिरुपति बालाजी मंदिर, रामेश्वरम मंदिर, मदुरै के मीनाक्षी मंदिर और कन्याकुमारी के समुद्र संगम जैसे प्रमुख स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा श्रीशैलम भी आपको घुमाया जाएगा।

IRCTC Tour Package: बिना किसी झंझट के घूमें बैंकॉक और पटाया; IRCTC लाया थाईलैंड टूर पैकेज, जानें डिटेल्स

4 of 5
IRCTC Dakshin Bharat Yatra - फोटो : Adobe Stock
आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा करने से पहले सभी शर्तों और नियमों को ध्यान से पढ़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Dakshin Bharat Yatra - फोटो : Adobe Stock
इस पैकेज में कम्फर्ट श्रेणी के तहत 2A क्लास के लिए सिंगल/डबल/ट्रिपल ऑक्यूपेंसी का प्रति व्यक्ति किराया 56,710 रुपये है। वहीं स्टैंडर्ड श्रेणी में 3A क्लास के लिए सिंगल/डबल/ट्रिपल का प्रति व्यक्ति किराया 42,530 रुपये है। इसके अलावा इकोनॉमी श्रेणी में स्लीपर क्लास के लिए सिंगल/डबल/ट्रिपल का प्रति व्यक्ति किराया 24,790 रुपये है।

IRCTC Tour Package: नेपाल घूमने का शानदार मौका! IRCTC के इस पैकेज में फ्लाइट टिकट और इंश्योरेंस भी शामिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें