IRCTC Chardham Yatra Package 2023: देश विदेश में लोकप्रिय और खूबसूरत स्थानों की सैर कराने के लिए आईआरसीटीसी कई टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। विभिन्न वर्गों के लोगों को ध्यान में रखते हुए सयम-समय पर आईआरसीटीसी द्वारा ये टूर पैकेज लॉन्च किए जाते हैं। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इसके अंतर्गत आपको चारधाम यात्रा कराई जा रही है।
इस पैकेज के अंतर्गत आपको उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कराए जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल से खुल गए हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल से खुल रहे हैं। वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। ऐसे में इन चार पवित्र धामों पर घूमने का आपके पास सुनहरा मौका है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
IRCTC Chardham Yatra Package 2023
- फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज दिल्ली, मुंबई, पटना, इंदौर, भोपाल, भुवनेश्वर और रायपुर से 1 मई को शुरू हो रहा है। आईआरसीटीसी का यह पैकेज कुल 11 दिन और 12 रातों का है।
विज्ञापन
3 of 5
IRCTC Chardham Yatra Package 2023
- फोटो : Istock
इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से 1 मई, 5 मई, 1 जून, 15 जून और 15 सितंबर से हो रही है। वहीं बात अगर किराये की करें, तो तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 59,360 रुपये है। भोपाल से ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति किराया 62,100 रुपये है।
वहीं कई शहरों से हवाई यात्रा के जरिए इस टूर पैकेज की शुरुआत हो रही है। ऐसे में यात्रा के अंतर्गत किराया भी अलग अलग होगा। गौरतलब बात है कि चारधाम यात्रा करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
आप इस वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर विजिट करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यहां आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।