जब भी हम कहीं यात्रा करने का प्लान करते हैं, तो हम पहले उस जगह के बारे में काफी कुछ जानते हैं। इसके बाद हम बाकी तैयारी करते हैं। जैसे- शॉपिंग करना, जरूरी सामान लेना, पैकिंग करना और सबसे जरूरी काम कि टिकट बुक करना। वहीं, लोग जब प्लान यात्रा करने का बनाते हैं, तो काफी संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। भारतीय रेलवे हर दिन एक बड़ी संख्या में देश के लगभग हर एक कोने में ट्रेनों का संचालन करता है। वहीं, ट्रेन में यात्रा करना लोग इसलिए भी पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें काफी सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन कई बार लोगों को यात्रा करने के लिए टिकट नहीं मिल पाता है। ऐसे में उन्हें प्लेटफॉर्म पर जाकर लंबी लाइनों में लगकर टिकट लेना पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहें तो आप घर बैठे ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे घर बैठे ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...