फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Packages: 4 दिन का ये टूर दिखाएगा राजस्थान का शाही अंदाज, सिर्फ इतना है किराया

Fri, 24 Oct 2025 07:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज केवल पर्यटकों के लिए ही नहीं है, बल्कि यह देश के सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने का काम कर रहा है। अगर आप अकेले, परिवार या दोस्तों के साथ राजस्थान घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी राजस्थान टूर पैकेज 2025 - फोटो : AdobeStock
अगर आप राजस्थान में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। आईआरसीटीसी ने एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आप राजस्थान की ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता को देख पाएंगे। यह टूर पैकेज उन यात्रियों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो बिना किसी झंझट के सुविधाजनक ढंग से राजस्थान की यात्रा करना चाहते हैं। देश-विदेश से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक राजस्थान घूमने के लिए आते हैं। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज केवल पर्यटकों के लिए ही नहीं है, बल्कि यह देश के सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने का काम कर रहा है। अगर आप अकेले, परिवार या दोस्तों के साथ राजस्थान घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं।

Jio: जियो का 1 साल की वैलिडिटी वाला शानदार रिचार्ज प्लान, जानें क्या-क्या मिल रहे बेनिफिट्स
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी राजस्थान टूर पैकेज 2025 - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज का नाम JODHPUR JAISALMER EX JODHPUR है। इसमें कुल 3 रातें और 4 दिनों की यात्रा शामिल है। इस टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। टूर पैकेज में कैब, होटल और भोजन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को कितने रुपये का मिलता है लोन? जानिए यहां
विज्ञापन

3 of 5
आईआरसीटीसी राजस्थान टूर पैकेज 2025 - फोटो : AdobeStock
इस टूर का पैकेज कोड NJH091 है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 29 अक्टूबर 2025 को जोधपुर से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आप जैसलमेर की लोक संस्कृति का करीब से अनुभव कर पाएंगे। टूर पैकेज के तहत सभी सुविधाएं सुरक्षित और मानक नियमों के अंतर्गत प्रदान की जाएंगी।

Mustard Oil: आप भी तो नहीं खरीद रहे बाजार से मिलावटी सरसों का तेल? ऐसे करें शुद्धता का पता 

4 of 5
आईआरसीटीसी राजस्थान टूर पैकेज 2025 - फोटो : Freepik
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा कैब से कराई जाएगी। टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना होगा। अगर आप राजस्थान की संस्कृति को करीब से जानना चाहते हैं, तो इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana: कब आ रही 21वीं किस्त? जानिए किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईआरसीटीसी राजस्थान टूर पैकेज 2025 - फोटो : Adobe Stock
अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NJH091 पर विजिट कर सकते हैं। इसी लिंक से आप इस टूर पैकेज को बुक भी कर सकते हैं। इस टूर पैकेज के तहत राजस्थान की संस्कृति और इतिहास को जानने का यह एक अच्छा मौका है। 
 
IRCTC Tour Packages: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सस्ते में मां कामाख्या देवी का करा रहा दर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें