Ayushman Card Registration Process In Hindi: कई तरह की योजनाएं ऐसी हैं जिनके जरिए सरकार पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं को लाभ देने का काम करती है। जो भी लोग इन योजनाओं के लिए पात्र होते हैं, वे योजनाओं में आवेदन ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं जिनमें से एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।
इसके लिए पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और जो लोग योजना के लिए पात्र होते हैं, सिर्फ उन्हीं का आयुष्मान कार्ड बनता है। अगर आप भी इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आप यहां जान सकते हैं कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं और कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...