IRCTC PURI GANGASAGAR-AYODHYA DHAM YATRA: आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए एक खास धार्मिक टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में यात्रियों को गंगासागर के साथ अयोध्या, वाराणसी, गया और पुरी जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा 10 रात और 11 दिनों तक कराई जाएगी।
कब हो रही इस टूर पैकेज की शुरुआत?
- इस टूर पैकेज का नाम “पुरी गंगासागर-अयोध्या धाम यात्रा” रखा गया है।
- इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा की शुरुआत 23 मई 2026 से होगी।
- इस टूर पैकेज को खासतौर पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है।