फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hotel Safety Tips: 11 बजे या 12 बजे? जान लें होटल से चेकआउट करने के क्या है सही समय

Fri, 22 May 2026 06:12 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

11 am vs 12 pm hotel policy: अक्सर लोग जब होटल जाते हैं और उन्हें 11 या 12 बजे चेकआउट करने का समय बताया जाता है तो उनके दिमाग में कई तरह के सवाल आते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
होटल से चेकआउट का सही समय - फोटो : AI
Hotel Checkout Time Rules: यात्रा के दौरान अक्सर लोगों को होटल में रुकना पड़ता है। देखा जाए तो होटल जितना आरामदायक होता है, वहां से निकलते समय चेकआउट के नियमों को समझना उतना ही जरूरी है। आमतौर ये देखने को मिलता है कि होटलों से कमरा खाली करने का समय सुबह 11 बजे या दोपहर 12 बजे के बीच तय किया जाता है। 

अक्सर लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि सही समय क्या है और क्या वे कुछ देर और रुक सकते हैं। आपको बता दें कि यह समय पूरी तरह से हर होटल के अपने निजी और आंतरिक नियमों पर निर्भर करता है, जिसे वे अपनी व्यवस्था के अनुसार तय करते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
होटल से चेकआउट का सही समय - फोटो : Adobe Stock
11 बजे या 12 बजे: कौन सा समय कब होता है लागू?
  • अधिकांश होटलों में मानक चेकआउट का समय दोपहर 12 बजे ही होता है, जिससे मेहमानों को सुबह तैयार होने का पूरा समय मिल जाता है।
  • देखा जाए तो यह पूरी तरह से होटल प्रबंधन का अपना निर्णय होता है कि वे अपने मेहमानों को कितने बजे तक रुकने की अनुमति देते हैं।
  • कई बड़े और लग्जरी होटल अब अपने यहां सुबह 11 बजे का नियम लागू करने लगे हैं ताकि वे भीड़-भाड़ को बेहतर तरीके से संभाल सकें, और उन्हें कमरों को साफ करने पर्याप्त समय मिल पाए।
विज्ञापन

3 of 5
होटल से चेकआउट का सही समय - फोटो : Adobe Stock
होटलों में क्यों बनाए जाते हैं ऐसे टाइम रूल्स?
  • आपके कमरा छोड़ते ही हाउसकीपिंग स्टाफ को चादरें बदलने, बाथरूम को सैनिटाइज करने और अगला कमरा तैयार करने में काफी वक्त लगता है।
  • निश्चित समय तय होने से होटल के कर्मचारियों पर अचानक काम का दबाव नहीं बढ़ता और व्यवस्था सुचारू रूप से चलती है।
  • आमतौर पर नए ग्राहकों का चेक-इन टाइम दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच होता है, जिसके लिए कमरों का खाली होना जरूरी है।

4 of 5
होटल से चेकआउट का सही समय - फोटो : Adobe Stock
क्या है होटलों का '24 घंटे वाला नियम'?
  • कुछ होटलों में, विशेषकर रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड के पास, 24 घंटे वाला विशेष नियम लागू होता है।
  • यह नियम उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट है जो देर रात या अलसुबह किसी शहर में पहुंचते हैं और ऐसे में उनका पैसा बर्बाद नहीं होता।
  • '24 घंटे वाला नियम' का मतलब है कि आप जिस समय होटल में एंट्री लेते हैं, अगले दिन ठीक उसी समय तक आप कमरे में रुक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होटल से चेकआउट का सही समय - फोटो : Adobe Stock
लेट चेकआउट और अतिरिक्त समय के लिए जरूरी टिप्स
  • अगर आपकी ट्रेन या फ्लाइट शाम की है औप आपको 12 बजे ही निकलना है, तो आप होटल के रिसेप्शन पर बात करके 1 से 2 घंटे का 'लेट चेकआउट' मांग सकते हैं।
  • किसी भी तरह के विवादों से बचने के लिए होटल बुक करते समय ही वहां की टाइमिंग पॉलिसी और निजी नियमों के बारे में अच्छी तरह जान लें।
  • कई होटल नियमित ग्राहकों को यह सुविधा मुफ्त देते हैं, जबकि कुछ इसके लिए आधे दिन का अतिरिक्त चार्ज वसूलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें