फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment: इस स्कीम में करें 10 हजार रुपये का निवेश, रिटायरमेंट के समय बन सकते हैं करोड़पति, जानिए स्कीम

Sun, 25 Aug 2024 06:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund - फोटो : Istock
Mutual Fund SIP: अगर आप रिटायरमेंट के बाद अपनी जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र दस हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में एक करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड में निवेश करना है। गौर करने वाली बात है कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। वहीं अगर आप योजनाबद्ध और सूझबूझ के साथ निवेश के इस क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आप यहां से अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जहां से आप मात्र 10 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में 1.2 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund - फोटो : Istock
मान लीजिए आपकी उम्र 35 साल है और आप किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करके उसमें एसआईपी बनवाते हैं। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund - फोटो : Istock
10 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 25 सालों के लिए करना है। निवेश अवधि के दौरान इस बात की उम्मीद भी रखनी है कि आपकी इन्वेस्टमेंट पर हर साल 10 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

4 of 5
Mutual Fund - फोटो : Istock
अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के मुताबिक मिलता है इस स्थिति में आप 25 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय कुल 1.2 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। यानी आपकी उम्र जब 60 साल की हो जाएगी उस समय आपके पास एक करोड़ से भी ज्यादा रुपये होंगे। इन पैसों से आप आर्थिक रूप से सशक्त होकर अपनी जिंदगी जी सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें