फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: शेयर बाजार में निवेश करके आप भी बन सकते हैं करोड़पति, बस फॉलो करने होंगे ये टिप्स

Sat, 19 Mar 2022 01:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
How to Become Millionaire investing in stock market - फोटो : Pixabay
अगर आप एक नए निवेशक हैं और शेयर बाजार में निवेश करके करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपका ये सपना जरूर पूरा हो सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना है। शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा है। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। ऐसे में निवेश के दौरान कई वेरिएबल्स और बातों पर जरूर गौर करें। ऐसे कई लोग हैं, जो कम पैसों को शेयर मार्केट में निवेश करके करोड़पति बने हैं। आप भी उनमें से एक बन सकते हैं। कोरोना महामारी के बाद भारत में शेयर बाजार में निवेश करने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। ऐसे में कई लोग शेयर मार्केट में अपना भविष्य देख रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करने पर आप भी शेयर बाजार में निवेश करके करोड़पति बन सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 7
How to Become Millionaire investing in stock market - फोटो : Pixabay
अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करके करोड़पति बनना चाहते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि शुरुआत हमेशा छोटे निवेश से करें। ऐसा जरूरी नहीं है कि बड़ी रकम निवेश करके ही करोड़पति बना जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
ज्यादा रिटर्न के पीछे मत भागें। अपने पैसों को उन्हीं कंपनियों में निवेश करें, जिनका फंडामेंटल मजबूत है। इसके अलावा आपको हर महीने अपने निवेश की राशि को बढ़ाते रहना है। इस बात का खास ध्यान रखें कि आपका पोर्टफोलियो संतुलित रहे।

4 of 7
How to Become Millionaire investing in stock market - फोटो : Pixabay
इसके अलावा बाजार में आने वाली गिरावट से घबराएं नहीं। अपने निवेश को संतुलित ढंग से बढ़ाते रहें। स्टॉक का चयन कंपनी की ग्रोथ और उसके बिजनेस स्टैंडर्ड को देखकर करें। 
विज्ञापन

5 of 7
How to Become Millionaire investing in stock market - फोटो : Istock
शेयर बाजार से आपकी जो कमाई हो रही है। उसका कुछ हिस्सा दूसरी सुरक्षित जगहों पर भी निवेश करें। इसके अलावा अपने पैसों के कुछ हिस्सों को सस्ते स्टॉक में भी निवेश करें। सस्ते स्टॉक के ऊपर उठने पर निवेशकों को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन

6 of 7
How to Become Millionaire investing in stock market - फोटो : Pixabay
इसके अलावा आपको समय समय पर स्टॉक मार्केट से जुड़ी अच्छी किताबों को पढ़ते रहना चाहिए। निवेश के दौरान विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। ऐसा करने पर आपकी समझ बाजार को लेकर काफी अच्छी हो जाएगी। ऐसे में आप आसानी से ये तय कर सकेंगे कि स्टॉक खरीदना का कौन सा समय ठीक है और कौन सा नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
How to Become Millionaire investing in stock market - फोटो : Istock
अगर आप इन बातों का ध्यान शेयर बाजार में निवेश करते वक्त रखते हैं, तो आप एक समय के बाद आसानी से करोड़ों रुपयों का फंड शेयर बाजार में निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें