फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment: पेरेंट्स ध्यान दें, बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए जुटाना चाहते हैं पैसे, इन स्कीम्स में करें निवेश

Sun, 07 Dec 2025 02:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Child Education Investment Schemes: आज हम आपको कुछ ऐसी निवेश योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां इन्वेस्ट करके आप अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए अच्छे खासे पैसे जुटा सकते हैं। इनमें निवेश करने पर आपको अच्छा रिटर्न मिलता है।
विज्ञापन
1 of 5
Child Education Investment Schemes - फोटो : AdobeStock
आज के समय देश में जिस तेजी से शिक्षा लागत में बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे में माता-पिता के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए पर्याप्त धन जुटाना है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और विदेश में पढ़ाई जैसी स्ट्रीम्स में फीस, रिकॉर्ड तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों की मानें है तो अगर आप बच्चों की शुरुआती उम्र छोटी-छोटी बचत करने की शुरुआत कर दें तो भविष्य में फंड आसानी से तैयार किया जा सकता है।

हालांकि, पैसों को बचाना ही समझदारी नहीं है उसे सही जगह निवेश भी करना जरूरी है। ऐसी कई बचत योजनाएं हैं, जहां निवेश करके आप लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इनमें पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), म्यूचुअल फंड SIP और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Child Education Investment Schemes - फोटो : AdobeStock

पीपीएफ

PPF को लंबे समय से सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश योजना के रूप में देखा जाता है। यह योजना गारंटीड रिटर्न देती है। इसके अलावा इसमें आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलते हैं। इस स्कीम में आपको 15 साल की लॉक-इन अवधि मिलती है। नियमित निवेश करके आप मेच्योरिटी के समय अच्छा खासे पैसे इकट्ठे कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Child Education Investment Schemes - फोटो : AdobeStock

इस योजना में निवेश करने पर आपको वर्तमान समय में 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस योजना में आप न्यूनतम 500 रुपये का निवेश कर सकते हैं। वहीं निवेश की अधिकतम सीमा सालाना 1.5 लाख रुपये तय की गई है। पीपीएफ स्कीम में मैच्योरिटी पीरियड के खत्म होने के बाद आप 5-5 वर्षों के लिए निवेश अवधि को आगे बढ़ा सकते हैं। 

4 of 5
Child Education Investment Schemes - फोटो : AdobeStock

म्यूचुअल फंड

म्यूचुअल फंड SIP बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए पैसे जुटाने के लिए एक बेहतर विकल्प है। यहां आपको लंबी अवधि में उच्च रिटर्न मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़े होने के कारण म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर जोखिम होता है। हालांकि, समय के साथ कंपाउंडिंग की वजह से यहां निवेश पर अच्छी ग्रोथ मिल सकती है। 10 - 15 वर्षों की अवधि में यह विकल्प शिक्षा के लिए बड़ा फंड जुटाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Child Education Investment Schemes - फोटो : AdobeStock

सुकन्या समृद्धि योजना

आपके घर में बेटी है, तो सुकन्या समृद्धि योजना सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। इस योजना में 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खुलवाया जा सकता है। यहां आपको 15 वर्षों के लिए निवेश करना होता है, वहीं अकाउंट 21 वर्षों में मैच्योर हो जाता है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें