PPF Investment: अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित करने के लिए हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। अगर आप भी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय 2.26 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करना होगा। इस स्कीम में निवेश करके आप रिटायरमेंट के बाद 2.26 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों से आप अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होकर जी सकेंगे। देश भर में कई लोग पीपीएफ में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करके 2.26 करोड़ रुपये का फंड मैच्योरिटी के समय इकट्ठा कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
PPF Investment
- फोटो : Istock
पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाते में आप न्यूनतम 500 और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। वर्तमान समय में पीपीएफ में निवेश किए गए पैसों पर 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।
विज्ञापन
3 of 8
PPF Investment
- फोटो : istock
अगर आप 25 वर्ष की उम्र में अपना पीपीएफ खाता खुलवाते हैं। इसके बाद आपको हर साल 1 अप्रैल को डेढ़ लाख रुपये पीपीएफ खाते में जमा करवाना होगा। ऐसे में मौजूदा ब्याज दर से 31 मार्च तक आपके खाते में 10,650 रुपये जुड़ जाएंगे।
4 of 8
PPF Investment
- फोटो : iStock
ऐसे में अगले वित्त वर्ष के पहले दिन आपके खाते का शेष बैलेंस 1,60,650 रुपये हो जाएगा। इसके बाद आपको अगले साल दोबारा 1.5 लाख रुपये का निवेश इसमें करना है। ऐसे में आपके खाते का बैलेंस 3,10,650 रुपये हो जाएगा। आपकी इस रकम पर जो ब्याज मिलेगी वह 22,056 रुपये होगी।
विज्ञापन
5 of 8
PPF Investment
- फोटो : istock
अगर आप यही रकम पूरे 15 सालों तक जमा कराते रहते हैं। ऐसे में आपके खाते में कुल 40,68,209 रुपये होंगे। इसमें आपका कुल निवेश 22,50,000 रुपये होगा। वहीं आपके ब्याज की रकम 18,18,209 रुपये होगी।
विज्ञापन
6 of 8
PPF Investment
- फोटो : iStock
हालांकि, पीपीएफ खाते का संचालन 15 सालों तक किया जा सकता है। वहीं आप इसको पांच सालों के लिए और भी एक्सटेंड करा सकते हैं। एक्सटेंड कराने के बाद आपको उसी तरह से निवेश जारी रखना है।
विज्ञापन
7 of 8
PPF Investment
- फोटो : iStock
इस स्थिति में आप 20 सालों के बाद 66,58,288 रुपये का फंड इकट्ठा कर सकेंगे। इसके बाद आपको दोबारा अपने पीपीएफ खाते को एक्स्टेंड कराना है। ऐसे में 25 सालों के बाद आपके पास कुल 1,03,08,014 रुपये की राशि होगी। इसी तरह आपको दोबारा पीपीएफ खाते को पांच-पांच सालों के लिए एक्स्टेंड कराते रहना है।
इस स्कीम में निवेश करते समय जब आपके 35 साल गुजर जाएंगे और आपकी उम्र 60 साल की होगी। इस स्थिति में आपके पीपीएफ खाते में कुल 2,26,97,857 रुपये होंगे। इन पैसों पर आपको किसी भी तरह का टैक्स नहीं देना होगा। इस तरह आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करके करोड़पति बन सकते हैं।