Difference Between SIP FD and RD: निवेश की दुनिया में कदम रखते ही हर किसी के सामने तीन नाम सबसे पहले आते हैं- एसआईपी, एफडी और आरडी। ये तीनों बचत के बेहतरीन तरीके हैं, लेकिन इनका काम करने का तरीका और मिलने वाला मुनाफा पूरी तरह अलग होता है। आम इंसान को अक्सर इन तीनों में बड़ा कंफ्यूजन होता है, और वे समझ नहीं पाते हैं कि उन्हें किसमें निवेश करना सही रहेगा।
बहुत से लोग अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के चक्कर में गलत जगह निवेश कर देते हैं, जिससे उन्हें महंगाई के मुकाबले बहुत कम रिटर्न मिलता है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि ये तीनों विकल्प क्या हैं और आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा बेस्ट है।