Why Internet Speed Slow in Masoon?: बरसात का मौसम आते ही चारों तरफ ठंडक और सुहावना माहौल हो जाता है, मगर इसके साथ ही एक परेशानी और देखने को मिलती है जिसमें इंटरनेट का स्पीड धीमा हो जाता है। चाहे आप घर पर ऑफिस का काम कर रहे हों या ऑनलाइन वीडियो देख रहे हों, अक्सर ये देखने को मिलता है कि बरिश के मौसम में वाई-फाई की स्पीड कम हो जाती है।
बहुत से आम लोग यह सोचते हैं कि यह कोई छोटी-मोटी तकनीकी दिक्कत होगी, लेकिन इसके पीछे मौसम और विज्ञान से जुड़े कई ठोस कारण होते हैं। मगर आपको इन कारणों की सही जानकारी हो, तो आप कुछ आसान उपायों से अपनी इंटरनेट स्पीड को फिर से तेज कर सकते हैं।