Inter-Caste Marriage: जब एक बच्चा पढ़-लिखकर बढ़ा हो जाता है और कमाने लगता है, तो घर वाले बच्चों की शादी के लिए रिश्ते देखने लग जाते हैं। हालांकि, कई मामलों में बच्चे खुद ही अपने पार्टनर को ढूंढ लेते हैं और लव मैरिज करते हैं। पर ये हम सभी जानते हैं कि आज भी ज्यादातर परिवार लव मैरिज के खिलाफ ही खड़े नजर आते हैं और वो भी खासतौर पर अंतरजातीय विवाह को लेकर। इसलिए सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाएं समाज की इस सोच को बदलने के लिए कई तरह के कार्य कर रही है। जैसे- अंतरजातीय विवाह करने पर आर्थिक मदद का मिलना। जी हां, ऐसा होता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये योजना क्या है और इसमें कितना लाभ मिलता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...