फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banking Tips: अगर गलती से किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो गए हैं पैसे, तो वापस पाने के लिए तुरंत करें ये काम

Sat, 14 May 2022 04:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गलत बैंक खाते में ट्रांसफर हुए पैसे वापस पाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
जब दिन-रात लोग मेहनत करते हैं, तब जाकर कहीं उन्हें उनकी मेहनत के पैसे मिल पाते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको पहले पूरे महीने काम करना पड़ता है, और तब जाकर एक महीने बाद आपको सैलरी मिलती है। बिजनेस का भी कुछ ऐसा ही है, जहां पहले जेब से पैसा लगाओ और उसके बाद रिटर्न पाने की उम्मीद करो। ऐसे में जरा सोचिए की आपकी मेहनत की कमाई किसी और के बैंक खाते में चले जाए तो फिर? दरअसल, आजकल लोग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का काफी इस्तेमाल करते हैं। मोबाइल के जरिए लोग मिनटों में किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन इस दौरान लोगों की जाने-अनजाने कुछ गलतियों के कारण कई बार गलत बैंक खाते में पैसे चले जाते हैं। ऐसे में लोग घबरा जाते हैं, लेकिन आपको घबराने की जगह और परेशान होने की जगह पर एक काम करना है जिससे आपके पैसे जल्द वापस मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस प्रोसेस के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
गलत बैंक खाते में ट्रांसफर हुए पैसे वापस पाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
सबसे पहले करें ये काम
  • अब जब आपको पता चल गया है कि आपके द्वारा भेजे गए पैसे किसी गलत खाते में चले गए हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले अपने बैंक की ब्रांच में जाकर इस बात की जानकारी देनी है। यहां पर आप पैसे ट्रांसफर की सभी जानकारी बैंक मैनेजर या वहां के अधिकारी को दे दें। इससे आपका काम जल्दी शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
गलत बैंक खाते में ट्रांसफर हुए पैसे वापस पाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
बैंक क्या करेगा?
  • अगर आपका और भेजे गए व्यक्ति का बैंक खाता एक ही बैंक में है, तो फिर ऐसे में बैंक सिर्फ मध्यस्थता का काम करता है।
  • फिर बैंक उस व्यक्ति को ईमेल या कॉल के जरिए संपर्क करता है, जिस गलत बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं।

4 of 6
गलत बैंक खाते में ट्रांसफर हुए पैसे वापस पाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
  • अगर सामने वाला व्यक्ति पैसे देने के लिए तैयार हो जाता है, तो 7 दिन के अंदर बैंक आपको आपके पैसे रिटर्न कर देता है।
विज्ञापन

5 of 6
गलत बैंक खाते में ट्रांसफर हुए पैसे वापस पाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
अगर शख्स पैसे देने से मना कर दे, तो फिर क्या?
  • अगर आपके साथ ऐसी स्थिति बनती है कि सामने वाला शख्स आपके पैसे लौटाने से मना करता है। तो आप ऐसे में उसके खिलाफ एफआईआर कर सकते हैं और फिर ये मामला कानूनी तरीके से सुलझेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गलत बैंक खाते में ट्रांसफर हुए पैसे वापस पाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
इस बात का रखना होगा ध्यान
  • अगर आप चाहते हैं कि गलत बैंक खाते में गया हुआ आपका पैसा आपको जल्द वापस मिल जाए, तो इसके लिए आपको इस बात की जानकारी जल्द से जल्द बैंक को देनी होगी। इससे आपकी मदद भी जल्दी शुरू हो पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें